शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मुंहासों को दूर रखने के सबसे आसान उपाय

· · 1 मिनट

मुंहासों को दूर रखने के सबसे आसान उपाय

नई दिल्ली (आईएएनएस)। मुंहासों की समस्या का अधिकांश लोगों को सामना करना पड़ता है। संतुलित आहार और खूब पानी पीकर मुहांसों से बचा जा सकता है और त्वचा में भी चमक बरकरार रहती है। स्किन अलाइव क्लीनिक के त्वचा विशेषज्ञ चिरंजीव छाबड़ा ने मुंहासों को दूर करने के लिए ये आसान सुझाव दिए हैं :

  • चेहरे को रोज साफ करना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं करने से मुंहासे निकल आते हैं। त्वचा की सफाई के दौरान हल्के हाथों से त्वचा मलें अन्यथा ज्यादा रगड़ कर साफ करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। रोज सुबह, व्यायाम के बाद और सोने से पहले हल्के हाथों से फेस वॉश लगाकर चेहरा धुलें।
  • मुंहासे को नोचे नहीं क्योंकि इससे इंफेक्शन होने का खतरा होता है और सूजन व लालिमा भी बढ़ सकती है।
  • पानी खूब पिएं क्योंकि यह पाचन और भोजन के अवशोषण में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित कर त्वचा को पोषण पहुंचाता है।
  • संतुलित आहार का सेवन करें, इससे आपका शरीर ठीक ढंग से काम कर सकेगा। स्वस्थ व चमकदार त्वचा के लिए कम वसा युक्त आहार लेना चाहिए। आहार में फलों और सब्जियों का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं और इससे मुंहासे नहीं निकलते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख