शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

11 फीसदी से अधिक लोगों की मौत की वजह धूम्रपान, भारत शीर्ष चार देशों में शामिल

· · 2 मिनट

11 फीसदी से अधिक लोगों की मौत की वजह धूम्रपान, भारत शीर्ष चार देशों में शामिल

नई दिल्ली। विश्व में वर्ष 2015 में मरने वाले प्रत्येक 10 लोगों में से एक से अधिक की मौत धूम्रपान की वजह से हुई और इनमें से 50 फीसदी से अधिक मौत सिर्फ चार देशों में हुई है जिसमें भारत भी शामिल है। एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

चिकित्सकीय पत्रिका ‘द लैनसेट’ में प्रकाशित ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (जीबीडी) के अध्ययन के अनुसार वर्ष 2015 में विश्व में हुई 64 लाख लोगों की मौत में 11 फीसदी से अधिक लोगों की मौत का कारण धूम्रपान था और इनमें से 52.2 फीसदी लोगों की मौत चीन, भारत, अमेरिका और रूस में हुई। पुरुषों के धूम्रपान करने के मामले में चीन, भारत और इंडोनेशिया तीन अग्रणी देश हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वर्ष 2015 में विश्व में धूम्रपान करने वाले पुरुषों में से करीब 51.4 फीसदी लोग इन्हीं देशों के हैं। विश्व में धूम्रपान करने वाली कुल आबादी का 11.2 फीसदी हिस्सा भारत में रहता है। अध्ययन के अनुसार वर्ष 2005 की तुलना में वर्ष 2015 में धूम्रपान से होने वाली मौत में 4.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। धूम्रपान का स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है और यह अक्षमता का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन गया है। इससे पहले यह अक्षमता का तीसरा सबसे बड़ा कारण था।

ये भी पढ़ें- अमीर देशों के एक तिहाई कैंसर मरीज धूम्रपान के आदी

अध्ययन में बताया गया, ‘‘वर्ष 2015 में विश्व में होने वाली मौत में से 11.5 फीसदी मौत का कारण धूम्रपान था जिसमें से 52.2 फीसदी लोगों की मौत चार देशों- चीन, भारत, अमेरिका और रूस में हुईं।” यह अध्ययन 195 देशों में धूम्रपान करने की आदतों पर आधारित है। इसमें बताया गया, ‘‘महिलाओं द्वारा धूम्रपान करने के मामले में तीन अग्रणी देश अमेरिका, चीन और भारत हैं। यहां विश्व में धूम्रपान करने वाली महिलाओं की 27.3 फीसदी आबादी रहती है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख