शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

दशहरी के उत्पादकों को मिलेगा बढ़िया दाम

· · 2 मिनट

दशहरी के उत्पादकों को मिलेगा बढ़िया दाम

लखनऊ। पानी की कमी और तेज हवा के चलते मलिहाबाद में आम गिरे जा रहे हैं। इसके चलते आम के महंगे होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वहीं आंधी-पानी से दूसरे प्रदेशों में आम उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। आम के महंगे होने से आम व्यापारियों को इस बार काफी मुनाफा होने वाला है। गुजरात और आंध्रा प्रदेश में पिछले दिनों आयी तेज आंधी और बारिश की वजह से वहां पर आम काफी बर्बाद हुआ है।

गुजरात के केसर और आंध्रा प्रदेश के बादाम किस्म की फसल इस बार बहुत कमजोर हुई है। जिस वजह से लखनऊ के दशहरी के दाम अभी से बढ़ने लगे हैं। पिछली बार आम 16 रुपए किलो में बाहर भेजा गया था लेकिन इस बार 20 रुपए तक दाम बढ़ने की उम्मीद है। दुबग्गा मंडी की अढ़ाती मोहम्मद हुसैन दूसरे प्रदेशों से आम मंगाते हैं और यहां से आम दूसरे प्रदेशों में भिजवाते हैं, “शुरुआत में तो आंध्रा प्रदेश का बादाम आम खूब आ रहा था, इस समय बादाम आम की बीस किलो की एक पेटी 12 सौ से 13 सौ रुपये में बिक रहा है। वहीं इस समय दशहरी आम अभी से 10-12 रुपए में थोक के भाव बिकने लगा है। बीस मई से यही आम 20-25 रुपए में बिकेगा।”

राजधानी के 26,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम के बाग हैं, मलिहाबाद में 9,242 हेक्टेयर और माल में 10,000 हेक्टेयर आम के बाग हैं। हैदराबाद के आम के व्यापारी बाजी सईद बैंगन पल्ली और बादाम किस्मों के आम का व्यापार करते हैं, इस बार आम का आम उत्पादन वहां पर घटा है। बाजी सईद बताते हैं, “इस बार हमारे यहां आम का उत्पादन कम हुआ है, अभी से ही आम बहुत महंगा बिकने लगा है।” महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने दशहरी आम के लिए पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख