रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के पंकज आडवाणी से भिड़ेंगे चीन के एल हाओतियान

· · 1 मिनट

एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के पंकज आडवाणी से भिड़ेंगे चीन के एल हाओतियान

दोहा (भाषा)। 16 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को 5-0 से हराकर एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए। जहां पंकज आडवाणी का सामना चीन के एल हाओतियान से होगा जिसने संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद शेहाब को 5-3 से मात दी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अब आडवाणी क्यू खेलों में कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं, वह बिलियर्ड्स और स्नूकर में लंबे और छोटे दोनों प्रारुपों में राष्ट्रीय, एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप जीत चुके हैं। जीतने पर आडवाणी एशियाई बिलियर्ड्स और स्नूकर खिताब एक ही कैलेंडर वर्ष में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख