गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

दोबारा बढ़ सकती है दालों की कीमत, सरकार बढ़ाएगी आयात

· · 1 मिनट

दोबारा बढ़ सकती है दालों की कीमत, सरकार बढ़ाएगी आयात

दालों की कीमतों में फिर से उबाल आने की आशंका को देखते हुए सरकार इनका आयात और बढ़ा सकती है।

जिंस बाज़ार पर नज़र रखने वाली संस्था मार्केटटाइम्स टीवी संस्था की रिपोर्ट के अनुसार सरकार मसूर का आयात बढ़ाने पर विचार कर रही है और जल्दी ही इसके लिए एमएमटीसी को टेंडर जारी करने के लिए कहा जा सकता है।

महंगाई पर नजर रखने और उसे बढ़ने से रोकने के लिए बनाई गई वित्त, खाद्य, कृषि और वाणिज्य मंत्रालय के सचिवों की कमेटी की 24 नवम्बर मंगलवार को बैठक हुई है और सूत्रों के मुताबिक बैठक में दलहन का आयात बढ़ाने पर फैसला हुआ है, इसके अलावा आयातित दलहन की क्वॉलिटी पर नजर रखने पर भी फैसला किया गया है। बैठक में यह भी फैसला हुआ है कि खाद्य और वाणिज्य सचिव, दलहन के इंपोर्ट के लिए दाल आयातकों और आयात के लिए अधिकृत कंपनियों के साथ अलग से बैठक करेंगे।

दालों की कीमत में बढ़ोतरी का अंदेशा इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि देश में रबी सीजन के दौरान दलहन की खेती पिछड़ी हुई दर्ज की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 20 नवंबर तक देशभर में 74.06 लाख हेक्टेयर में रबी दलहन की फसल दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इस दौरान 77.42 लाख हेक्टेयर में खेती हो गई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख