शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

रोचक : ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल क्यों होता है ? यहां जानिए

· · 2 मिनट

रोचक : ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल क्यों होता है ? यहां जानिए

लखनऊ। सड़क पर सुरक्षित चलने के लिये हमें ट्रैफिक नियमों के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है। जानकारी होने से हम बिना किसी दुर्घटना के आराम से अपने सफर को कर सकते हैं।

आपने सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल देखा होगा। उसमें तीन रंग की लाइट होती है। जिसमें लाल, पीला और हरा रंग होता है। लाल रंग होने पर आप गाड़ी रोक देते है, पीला होने पर होने पर आप तैयार हो जाते है और हरा होते ही आप चल देते है। लेकिन ट्रैफिक लाइट में इन्हीं रंगों का उपयोग क्यों किया गया इसके बारे में जानते है आप ? तो हम बताते है इन रंगों के बारे में…

ये भी पढ़ें- महज 300 रुपए से होता है बीमा, मोबाइल टूटने पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

लाल रंग

अन्य रंगों की अपेक्षा लाल रंग बहुत ही गाढ़ा होता है। ये हमारी आँखों रेटिना पर सबसे पहले प्रभाव छोड़ता है। ये बहुत दूर से ही दिखने लगता है। इसके अलावा लाल रंग का प्रयोग इस बात का भी संकेत देता है कि आगे खतरा है।

लाल रंग ।

पीला रंग

पीला रंग ऊर्जा और सूर्य का प्रतीक है। ये रंग आपको बताता है कि वापस अपनी ऊर्जा को समेट कर तैयार हो जायें। ट्रैफिक सिग्नल पर पीले लाइट का मतलब है कि आप अपने वाहन के इंजन को स्टार्ट कर लें।

पीला रंग।

हरा रंग

हरा रंग प्रकृति और शांति का प्रतीक है। हरा रंग आँखों को सुकून पहुंचाता है। ये रंग खतरे के बिल्कुल विपरीत होता है। इसीलिये इसे वाहनों को आगे बढ़ाने के लिये किया जाता है।

हरा रंग।

ये भी पढ़ें- फ्लाइट में सफर करने से पहले रखेंगे इन बातों का ध्यान तो होगी आसानी

क्या है ट्रैफिक लाइट

दुनिया में सबसे पहला ट्रेफिक लाइट 10 दिसंबर 1868 को लंदन के ब्रिटिश हाउस ऑफ पार्लियामेंट के सामने लगाया गया था। इस लाइट को रेलवे के अभियंता जेके नाईट ने लगाया था। रात में दिखने के लिये इसमें गैस का प्रयोग किया जाता था। खास बात ये है कि उस समय सिर्फ दो ही रंगों का प्रयोग किया जाता था लाल और हरा। तब से दुनिया भर में सड़कों पर इस लाइट का प्रयोग किया जा रहा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख