शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

खाते में गैस सब्सिडी का पैसा न आने पर घर बैठे चेक करें स्टेटस, करें शिकायत

· · 2 मिनट

खाते में गैस सब्सिडी का पैसा न आने पर घर बैठे चेक करें स्टेटस, करें शिकायत

गैस सिलेंडर पर ग्राहकों को मिलने वाली सब्सिडी की राशि कई बार देर से खाते में आती है। कई बार सब्सिडी का पैसा गलत खाते में पहुंच जाने के मामले भी सामने आए हैं। अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आया है, तो आप इसकी जानकारी घर बैठे ले सकते हैं।

गैस सब्सिडी का स्टेटस चेक करने के लिए आपको भाग-दौड़ करने की जरुरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन सब्सिडी स्टेटस चेक कर सकते हैं। साथ ही आप कॉल कर के भी अपनी शिकायत रजिस्टर करवा सकते हैं।

ऑनलाइन सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आपको www.mylpg.in वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर गैस कंपनियों के नाम मिलेंगे। आपके पास जिस गैस कंपनी का कनेक्शन है, आप उसके नाम पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप ऑनलाइन फीडबैक वाले आप्शन पर जाएं। इसके बाद ग्राहक सेवा सिस्टम का एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको डिटेल ( मोबाइल नंबर और एलपीजी आईडी) भरना होगा। सारी डीटेल भरने के बाद आपकों एलपीजी सब्सिडी की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए www.mylpg.in वेबसाइट पर जाना होगा।

दूसरे के अकाउंट में सब्सिडी जाने पर करें शिकायत

अगर आपका सब्सि़डी का पैसा किसी दूसरे के अकाउंट में चला गया हो तो आप इसकी अॉनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत करने के अलावा आप ऑफलाइन भी इसका पता लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलपीजी गैस वितरण केंद्र पर जाकर एलपीजी सब्सिडी का हाल कन्फर्म कर सकते हैं।

अगर अब तक आपको एलपीजी सब्सिडी स्कीम के बारे में नहीं पता है और आप इस स्कीम से जुड़ना चाहते हैं, तो आप petroleum.nic.in वेबसाइट पर जाकर इस स्कीम से जुड़ा जा सकता है। इसके अलावा अगर आपके आस-पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है , तो आपके लिए सबसे बेहतर आप्शन है टोल फ्री नंबर – 18002333555 इस नंबर पर कॉल कर आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख