शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

भाजपा के लिए अपने बच्चों का जीवन जोखिम में नहीं डालें: केजरीवाल

· · 1 मिनट

भाजपा के लिए अपने बच्चों का जीवन जोखिम में नहीं डालें: केजरीवाल

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों में आप की संभावनाओं के लिए आखिरी कोशिश करते हुए आज कहा कि भाजपा को वोट देकर अपने बच्चों का जीवन दांव पर नहीं लगाए।

केजरीवाल ने इसी तरह की टिप्पणी कल भी की थी। लेकिन इस पर भाजपा ने पुलिस का रुख कर कहा कि फेसबुक लाइव के जरिए उनकी अपील चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

आप प्रमुख ने कहा, ‘‘बच्चों को डेंगू या चिकुनगनिया हो सकता है, आपलोग उनके दुख के लिए जिम्मेदार होंगे। मैं उनके लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था करुंगा।” वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की टिप्पणी का समर्थन किया और कहा कि भाजपा की प्रतिक्रिया समझी जा सकती है क्योंकि यह इससे हिल गई है।

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली और राष्ट्रीय स्तर पर मृत है और उन्हें वोट देने का मतलब होगा कि आप अपना वोट बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक अपने परिवार के सदस्यों, माता पिता, बच्चों, पत्नी के बारे में सोचिए। जब वे बीमार पडेंगे तो उसके लिए आप जिम्मेदार होंगे। आपको उनकी हाय लगेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख