शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

सावधान: आस्टिओपोरोसिस को अनदेखा न करें

· · 2 मिनट

सावधान: आस्टिओपोरोसिस को अनदेखा न करें

नई दिल्ली (आईएएनएस)। आस्टिओपोरोसिस हड्डियों को कमजोर कर देने वाला रोग है, जिससे हड्डियां आसानी से टूट जाती हैं। इससे मुख्य रूप से नितंब, कलाई और रीढ़ की हड्डियां प्रभावित होती हैं। इस रोग में हड्डियां इस हद तक कमजोर हो जाती हैं कि कुर्सी उठाने और झुकने में भी वे टूट जाती हैं।

एनआईएच (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ) के अनुसार, अमेरिका के करीब 3.40 करोड़ लोगों को यह समस्या होती है। आमतौर पर महिलाओं में इसके होने की संभावना अधिक होती है, जिसका मुख्य कारण यह है कि 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में मेनोपॉज हो जाता है और उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

डब्ल्यूएचओ की रपट के अनुसार, पूरे विश्व में 20 करोड़ लोगों को 40 वर्ष के बाद यह रोग होता है और इसमें हड्डियां बेहद कमजोर और छिद्र युक्त हो जाती हैं और आसानी से टूट जाती हैं। इससे केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी प्रभावित होते हैं। लेकिन महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में इसके होने की संभावना कम होती है। पुरुषों में इसके लिए टेस्टेस्टेरोन की कमी जिम्मेदार होती है। इसके कोई ऐसे लक्षण नहीं हैं, जिससे कि किसी इंसान को सामान्य रूप से यह देख कर पता चल पाए कि उसे यह रोग है, इसलिए इसे एक साइलेंट डिजीज भी कहते हैं। इसकी जांच दो तरह से की जाती है। इसका पता एक्सरे होने के बाद ही चलता है।

इसके बचाव के तरीके ये हैं कि 30 साल की आयु के बाद समय-समय पर किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी जांच कराते रहें।

आस्टिओपोरोसिस मुख्य कारण कैल्शियम की कमी

आस्टिओपोरोसिस होने का मुख्य कारण हड्डियों में कैल्शियम की कमी होती है। इसके अतिरिक्त विटामिन डी की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार होती है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि 15 प्रतिशत लोगों को यह 50 वर्ष की आयु के बाद और 70 प्रतिशत लोगों को यह 80 वर्ष की आयु के बाद अपनी चपेट में लेता है।

40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में मोनोपॉज की अधिकता के कारण कैल्शियम की कमी हो जाती है जिससे आस्टिओपोरोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसके बचाव के तरीके

  • 30 वर्ष की आयु के बाद समय-समय पर किसी अच्छे डॉक्टर से जांच कराते रहें
  • 50 वर्ष की आयु वाले डॉक्टर की सलाह पर प्रतिदिन कैल्शियम, विटामिन डी की गोली लेते रहें
  • व्यायाम करने से भी इस रोग में बहुत लाभकारी होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख