गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अपनी घरेलू राजनीति में हमें ना घसीटें, अपने दम पर जीतें चुनाव: पाकिस्तान

· · 2 मिनट

इस्लामाबाद (भाषा)। गुजरात विधानसभा चुनाव में पाकिस्तानी दखल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप के एक दिन बाद पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय नेताओं को अपनी घरेलू राजनीति में पाकिस्तान को नहीं घसीटना चाहिए।

अपने दम पर जीत हासिल करे

मोदी ने रविवार को एक चुनावी रैली में दावा किया था कि पाकिस्तान ने गुजरात चुनावों में दखल की कोशिश की। गुजरात में दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होना है। मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट किया, अपनी चुनावी बहस में भारत अब पाकिस्तान को घसीटना बंद करे और ऐसे मनगढंत षड्यंत्रों के बजाय अपने दम पर जीत हासिल करे जो बिल्कुल निराधार एवं गैरजिम्मेदार हैं।

पाकिस्तान के नेताओं के साथ की थी बैठक

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान सेना के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सरदार अरशद रफीक की उस कथित अपील पर भी सवाल किये थे, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की थी। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने अपने घर पर एक बैठक की, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एक पूर्व उप राष्ट्रपति, भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त और पाकिस्तान के एक पूर्व विदेश मंत्री ने शिरकत की थी।

ऐसे कार्यक्रम संदेह पैदा करते हैं?

गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “एक तरफ पाकिस्तान की सेना के पूर्व डीजी गुजरात चुनाव में दखल दे रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान के लोग मणि शंकर अय्यर के घर पर बैठक कर रहे हैं। इस बैठक के कारण गुजरात के लोग, निचले समुदाय के लोग, गरीब जनता और मोदी का अपमान हुआ। क्या आपको नहीं लगता कि ऐसे कार्यक्रम संदेह पैदा करते हैं?”

यह भी पढ़ें: मोदी ने बोला राहुल पर हमला कहा- राहुल को नहीं है खेती की जानकारी

गुजरात में मोदी जी, हम आपको प्यार से हराएंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी बने कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख