गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

लोकसभा चुनाव में मायावती ने भाजपा के खाते में डलवाये बसपा के वोट: अखिलेश

· · 1 मिनट

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के वोट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में डलवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने इस दावे को साबित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इस सवाल पर कि जब प्रदेश में सपा की सरकार होती है तो BJP की सीटें बढ़ जाती हैं, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे इसलिये बढ़ जाती हैं क्योंकि बहुजन समाज पार्टी अपना पूरा वोट BJP को ट्रांसफर (अंतरित) कर देती हैं। वोट बूथ पर दिखायी देता है। हम साबित करके बता देंगे कि पिछले लोकसभा चुनाव में BSP का वोट BJP में ट्रांसफर हुआ था।”

उन्होंने कहा, ‘‘BSP ने पूरा वोट BJP में ट्रांसफर कर दिया। इसी वजह से BSP रह गयी शून्य पर और BJP जीत गयी। उन्हें (मायावती) को सोचना चाहिये, विचार करना चाहिये कि प्रदेश के लिये क्या काम किया। मैं कहता हूं कि हमसे उस पार्टी :बसपा: के बारे में ज्यादा सवाल ना किया करें, क्योंकि वह विकास की दुश्मन पार्टी है।”

अखिलेश ने राजधानी लखनऊ में BSP सरकार द्वारा बनवाये गये स्मारकों पर धन की बरबादी सम्बन्धी अपनी टिप्पणी पर मायावती की तल्ख टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैंने किसी महापुरुष के लिये कुछ नहीं कहा था, मैंने सिर्फ हाथी के बारे में कहा था। आपने तो देख ही लिया होगा कि मायावती ने जो हाथी लगवाये, वे एक इंच भी नहीं हिले।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख