शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

इन्हें फेंकिएगा नहीं, हम बताएंगे कैसे बढ़ाएं इनसे अपने घर की खूबसूरती

गुरप्रीत सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और उनका शौक है बेकार लगने वाली चीजों को खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदलना। अपने कॉलम 'कबाड़ से कलाकारी' में इस बार गुरप्रीत हमें सिखा रहे हैं कि कैसे मिट्टी के टूटे-फूटे बर्तनों को फेंकने की जगह अपनी कलाकारी का इस्तेमाल कर घर को सजाने के काम में लाएं

· · 1 मिनट

इन्हें फेंकिएगा नहीं, हम बताएंगे कैसे बढ़ाएं इनसे अपने घर की खूबसूरती

हम भारतीय भले ही फ्रिज का इस्तेमाल करने लगे हों लेकिन हर गर्मियों में एक न एक घड़ा या सुराही जरूर खरीदते हैं। इनका इस्तेमाल है भी अच्छा, ईकोफ्रेंडली हैं ना। लेकिन जल्द ही इनमें से कोई चटक जाता है या कोई कहीं टूट-फूट जाता है। फिर हम या तो उसे आंगन, छत या लॉन में औंधा करके रख देते हैं, बहुत हुआ तो मिट्टी भरकर कोई फूलों वाला पौधा लगा देते हैं। लेकिन अब आप थोड़ा सा समय और थोड़ा प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) खर्च करके इनसे सजीले फूलदान बना सकते हैं। यकीन मानिए जब आप इन्हें सजाएंगे तो देखने वाले जरूर पूछेंगे कहां से खरीदे? और कहीं आपने कह दिया, “हमने बनाए” तो ढेरों फरमाइशें मिल जाएंगी कि ‘अबकी समय निकालकर हमारे लिए भी एक बना दीजिए ना!’ खैर सपने बाद में देखिएगा पहले इस वीडियो को देखकर गुरप्रीत जी से यह कलाकारी भी सीख लीजिए:

सामग्री: कुछ टूटे-फूटे घड़े, सुराहियां, रेगमाल, आरी, मास्क, प्लास्टर ऑफ पेरिस, बाइंडिंग वायर

सावधानियां: आरी का इस्तेमाल संभाल कर करें, ग्लब्स और चश्मा पहन लें, मास्क का प्रयोग करें

आरी या बिजली के कटर से इन्हें काटें। धूल से बचने के लिए ग्लब्स, मास्क और चश्मा पहन लें

पीओपी की परतें चढ़ाने के बाद ये कुछ इस तरह दिखाई देंगे।

इन पर पेंट करने और रेगमाल से घिसने के बाद इनमें फूल सजाइए।

आधे टूटे बर्तनों में प्लाई लगाकर यूं दीवार पर सजा सकते हैं।

इस गोल सुराही पर रस्सी लपेट कर इसे एकदम नया लुक दिया गया है।

यह भी देखें: इस जन्माष्टमी पर कंकड़-पत्थर जोड़कर कान्हा लीजै बनाय

यह भी देखें: सूखी टहनियों और मुट्ठी भर पत्थरों से घर में आएगी रौनक
यह भी देखें: कबाड़ में मत बेचिए अर्थिंग वाला तार और पुराने बर्तन, इनसे सजेगा घर का कोना

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख