शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

कबाड़ से कलाकारी: सूखी बेल और जड़ों को जोड़कर बनेगा अनोखा लैंपशेड

गुरप्रीत सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और उनका शौक है बेकार लगने वाली चीजों को खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदलना। उनका इस बार का 'कबाड़ से कलाकारी' कॉलम खासतौर पर बागवानी के शौकीनों के लिए है।

· · 1 मिनट

कबाड़ से कलाकारी: सूखी बेल और जड़ों को जोड़कर बनेगा अनोखा लैंपशेड

आपके किचन गार्डन या छत पर बने छोटे से बगीचे में कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें निकल आती हैँ जो पहली नजर में एकदम बेकार नजर आती हैं। जैसे, सूखी हुई बेलें, किसी पुराने टूटे गमले में उस पौधे की जड़ें जो बरसों से लगा था फिर अचानक सूख गया। जब भी आप उसे फेंकने चले तो उससे जुड़ी कोई याद आ गई और आपने उसे छत के कोने में बने स्टोर रूम में रख दिया।

अब उसे निकाल लाइए बाहर, क्योंकि हम उससे बनाने जा रहे हैं एक लैंपशेड जो हमेशा आपके घर में रहेगा, खूबसूरती बढ़ाएगा और पुरानी यादें ताजा करता रहेगा।

आपको चाहिए: सूखी बेलें, जड़ें, घर में कारपेंटर के काम के बाद बचा हुआ लकड़ी का फट्टा, पुरानी सीडी, बाइंडिंग वायर, बिजली का तार, होल्डर, सजावटी चिड़िया इसी तरह की कुछ चीजें।

कैसे बनाना यह जानने के लिए वीडियो देखिए:

आपको चाहिए एक सूखी बेल और सूखी हुई जड़ें जिन्हेंं गमला तोड़कर बाहर निकाला है।

एक सीडी में छेदकर के उसे इन जड़ों के बीच में होल्डर फिट करने के लिए लगाएं।

लकड़ी के फट्टे में सूखी हुई बेल को पेंंच के सहारे फिक्स कर दें।

बेल के सिरे पर बाइंडिंग वायर के सहारे जड़ों को इस तरह लटका दें।

अब होल्डर में बल्ब फिट करके तार को ऊपर निकाल लें।

अब इस लैंपशेड के साथ लकड़ी के फट्टे को दीवार के साथ टिका दें।

लकड़ी के फट्टे को बाइंंडिंग तार की मदद से दीवार से फिक्स कर दें।

लैंपशेड के बेस को मजबूूती देने और खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसके नीचे लकड़ी केे ब्लॉक पर फूलदान रख सकते हैं।

कुछ इस तरह लगेगा सूखी बेल और जड़ों वाला यह ग्रीन लैंपशेड।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख