शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

दिव्यांग गोकरण की दिव्य प्रतिभा को सलाम

· · 1 मिनट

दिव्यांग गोकरण की दिव्य प्रतिभा को सलाम

लखनऊ। 30 साल के दिव्यांग गोकरण ऐसी अनोखी प्रतिभा के धनी हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। छत्तीसगढ़ के रहने वाले गोकरण के दोनों हाथ नहीं हैं बावजूद इसके वो ऐसी पेंटिंग बनाते हैं कि बड़े-बड़े कलाकार भी उनके सामने पानी भरते नज़र आते हैं।

हाथों से करने वाले काम को गोकरण अपने पैरों से अंजाम देते हैं। उनकी बनाई पेंटिंग्स को देखकर कतई नहीं लगता है कि ये पेंटिंग्स पैरों से बनाई गई हैं। उनकी खूबसूरत पेंटिंग्स के लिए झारखंड सरकार उन्हें सम्मानित भी कर चुकी है।

गोकरण फिलहाल जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट में पढ़ाई कर रहे हैं। पेंटिंग के अलावा गोकरण घर के सारे काम भी खुद कर लेते हैं। गोकरण के सिर से पिता का साया उठ चुका है। घर में सिर्फ मां है लेकिन दिव्यांग होते हुए भी गोकरण अपने मां की हर ज़रूरत का ख्याल रखते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख