शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

दिग्विजय ने पर्रिकर से कहा- विधायकों को खरीदने के लिए गडकरी को धन्यवाद दीजिए

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से आज कहा कि वे ‘राज्य के लोगों को धोखा देने’ के लिए माफी मांगे और ‘विधायकों की खरीदारी’ के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दें, जिन्होंने तटीय राज्य में सरकार गठित करने में उनकी मदद की।

राजनीति से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘श्री पर्रिकर सत्ता की भूख के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आपने गोवा के लोगों के साथ धोखा किया है। उनसे माफी मांगिए।” सिंह ने कहा कि पर्रिकर को आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदने के लिए नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मनोहर पर्रिकर ने गोवा में उन्हें सरकार गठित करने देने के लिए मेरा धन्यवाद किया। यदि उन्हें किसी को धन्यवाद देना है तो वह नितिन गडकरी हैं जिन्होंने गोवा के एक होटल से 12 मार्च की सुबह आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदा।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘और संविधान, सरकारिया आयोग के दिशानिर्देश एवं उच्चतम न्यायालय का उल्लंघन करने और गोवा के जनादेश को छीनने वाली गोवा की राज्यपाल को धन्यवाद देना चाहिए।”

गोवा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन अन्य दलों के सहयोग से पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा सरकार गठित करने में सफल रही।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख