शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

किसानों को उनकी भाषा में सही समय पर सही जानकारी देगा डिजिटल प्लेटफार्म ‘किसान सारथी’

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म किसान सारथी को लॉन्च किया है। जानिए कैसे होगा इससे किसानों को फायदा।

· · 2 मिनट

किसानों को उनकी भाषा में सही समय पर सही जानकारी देगा डिजिटल प्लेटफार्म 'किसान सारथी'

देश में किसानों को फायदा हो इसको लेकर सरकार की नई योजनाएं चल रही हैं, इसी तरह सरकार ने एक और नई पहल की है। किसानों के निए सरकार ने डिजिटल प्लेटफार्म किसान सारथी को लॉन्च किया है। जहां पर किसानों को खेती-किसानी के साथ ही दूसरी कई जानकारियां मिलेंगी।

भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ‘किसान सारथी’ लॉन्च किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को किसान सारथी की जानकारी दी गई। आईसीएआर के 93वें फाउंडेशन डे पर किसान सारथी को लॉन्च कर सरकार ने किसानों को उपहार दिया है।

https://twitter.com/hashtag/AatmaNirbharKrishi

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने दूरदराज के क्षेत्रों में किसानों तक पहुंचने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप के साथ किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में किसान सारथी की इस पहल के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म से किसान सीधे तौर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के संबंधित वैज्ञानिकों कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर व्यक्तिगत सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा किसान सारथी से फायदा

इस समय ज्यादातर किसान परेशान हैं, ऐसे समय में सरकार ने किसान सारथी को लॉन्च किया है। इसकी मदद से किसान अच्छी फसल, उपज की सही रकम और भी कई मूलभूत चीजों की जानकारी हासिल कर पाएंगे। किसान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान फसल से जुड़ी कोई भी जानकारी सीधे वैज्ञानिकों से ले सकते हैं। साथ ही खेती के नए तरीके और नई तकनीकियों की भी ले सकते हैं।

354436-digital-platform-kisan-sarathi-launched-farmers-right-information-at-right-time-in-their-desired-language
354436-digital-platform-kisan-sarathi-launched-farmers-right-information-at-right-time-in-their-desired-language

अश्विनी वैष्णव ने आईसीएआर के वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसान की फसल को उनके खेत के गेट से गोदामों, बाजारों और उन जगहों पर ले जाने के क्षेत्र में नए तकनीकी हस्तक्षेपों पर अनुसंधान करें जहां वह कम से कम नुकसान के साथ बेचना चाहते हैं।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, संचार मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय किसानों को सशक्त बनाने में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रेल मंत्रालय फसलों के परिवहन के लिए लगने वाले समय को कम से कम करने की योजना बना रहा है।

Also Read: मछली पालकों के लिए बड़े काम का है ‘मत्स्य सेतू’ ऐप, जानिए क्या है इसकी खासियतें

Also Read:आत्मनिर्भर कृषि ऐप से किसानों को मिलेंगी खेती और मौसम संबंधित जानकारियां

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख