गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

धान के समर्थन मूल्य में 60 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी

· · 1 मिनट

धान के समर्थन मूल्य में 60 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी

नई दिल्ली (भाषा)। सरकार ने आज 2016-17 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 60 रपए बढ़ाकर 1,470 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

मंत्रिमंडल ने 2016-17 खरीफ सत्र के लिए दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदती है। खरीफ फसल की बुवाई इस महीने दक्षिण-पश्चिम मानसून आने के साथ शुरु होगी।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘आार्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2016-17 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दे दी।” उन्होंने बताया कि इसके साथ ही धान की सामान्य किस्म का एमएसपी बढ़कर 1,470 रुपए क्विंटल हो गया जबकि सबसे बढ़िया ए-श्रेणी के धान का एमएसपी बढ़कर 1,510 रुपए क्विंटल कर दिया गया है।

इससे पिछले साल खरीफ (गर्मियों) सत्र में सामान्य किस्म के धान का एमएसपी 1,410 रुपए और ए-ग्रेड के धान के लिए 1,450 रुपए प्रति क्विंटल तय किया था। सरकार ने धान का एमएसपी आंशिक तौर पर बढ़ाया है क्योंकि देश में फिलहाल पर्याप्त भंडार है और मूल्य वृद्धि में उत्पादन लागत शामिल है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख