शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

जियो को टक्कर देने बाजार में आया ये फोन

· · 1 मिनट

जियो को टक्कर देने बाजार में आया ये फोन

लखनऊ। बाजार में जियो 4जी फोन आने के बाद से बाकी की कंपनियों ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिये बहुत से प्लान निकाले लेकिन जियो की तरह किसी भी कंपनी ने प्लान नहीं निकाला। जिसकी वजह से जियो के कस्टमर लगातार बढ़ते जा रहे है।

ये भी पढ़ें- सितंबर से मिलने लगेगा ‘फ्री’ जियो फोन, एसएमएस और ऑनलाइन से ऐसे कराएं बुक

इतना ही नहीं जियो 24 अगस्त से सस्ते फोन मार्केट में ला रहा है। लेकिन मार्केट में जियो को टक्कर देने के लिये किफायती फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी ‘डिटेल’ ने एक फोन लांच किया है। इस मॉडल का नाम है डी-1। खास बात ये है कि इसकी कीमत है 299 रुपये वो भी होम डिलीवरी के साथ।

ये भी पढ़ें- Jio के रिचार्ज पर 75 रुपए का कैशबैक, ये वेबसाइट दे रही धमाकेदार ऑफर

ऐसे करें बुक

फोन बुक करने के लिये वेबसाइट ‘http://detel-india.com’ के जरिये बुक कर सकते है। ये सिंगल सिम फोन है। इस फोन में 1.44 इंच का ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 650mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये 15 दिन तक स्टैंडबाय सपोर्ट देगी। इस हैंडसेट में एक टार्च के साथ मनोरंजन के लिये एफएम भी दिया गया है। फोन में वाइब्रेशन के साथ लाउडस्पीकर भी है। लेकिन इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख