शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

नोट बंदी ने महंगा कर दिया इलाज, लोग हो रहे परेशान

· · 2 मिनट

नोट बंदी ने महंगा कर दिया इलाज, लोग हो रहे परेशान

लखनऊ। देश में पांच सौ और हजार रुपए के नोट बंद होने से मरीजों को भी काफी परेशानी हो रही है, हालांकि अब सरकारी अस्पतालों में 24 नंवबर तक छूट दी गयी है कि यहां पर ये नोट चल जाएंगे।

नोट बंदी का असर सीधे मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। इससे मरीजों का इलाज और महंगा हो गया है। अस्पतालों में आए मरीज और तीमारदारों पर नोट बंदी की डबल मार पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पैसा राउण्ड फिगर में वसूला जा रहा है। यानी तीन सौ की दवा या जांच के लिए मरीजों को उसके पांच सौ रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

एक तो नोट बंदी का दर्द दूसरा महंगे इलाज का झटका मरीज बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से ट्रामा सेन्टर से लेकर लोहिया, बलरामपुर, सिविल सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या आधी हो गयी है। ट्रामा सेंन्टर में भर्ती शिवकांत के पिता रमाकांत ने बताया, “सीटी स्कैन कराने के लिए जब उन्होने पांच सौ का नोट दिया तो उनको काउण्टर से पर्चे पर बचे पैसे लिखकर दे दिए गए, लेकिन जब पैसा लेने जाते हैं तो पैसा नहीं मिलता। कभी ड्यूटी चेंज हो जाती है।” वहीं लारी में इलाज के लिए आए आरसी चौधरी ने बताया है, “नोट बदलने से मरीजों का इलाज कराना महंगा हो गया है। कोई भी काम हो यहां छोटी से छोटी जांच के लिए पांच सौ रुपए पूरे देने पड़ रहे हैं। नोट बंदी का असर सीधे मरीज के इलाज पर पड़ा है।”

चन्दे से चल रहा है इलाज

लोहिया अस्पताल में आए इलाज के लिए मरीज पैसे न होने की वजह से इधर-उधर से मांग कर मरीजों का इलाज करा रहे हैं। इनमें से सबसे खराब हालत उनकी है। जो मरीज राजधानी के बाहर से आए हैं। वह खाने-पीने से लेकर जरूरी समान तक नहीं खरीद पा रहे हैं।

राममनोहर लोहिया अस्पताल में अमेठी निवासी राजकिशोर अपने भाई शहेजराम का बीते तीन दिन से इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया, “पैसों को लेकर बहुत दिक्कत आ रही है। दवा लेने जाओ तो दवा नहीं मिलती। चार सौ की दवा लो तो पूरे पांच सौ रुपए दुकानदार रख लेता है और यह कहकर टरका देता है कि छुट्टा नहीं है। दवा लेनी है तो लो वरना आगे बढ़ो। सबसे ज्यादा तो यहां के सफाई कर्मचारियों ने तंग कर रखा है। मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने तक का पैसा मांगते हैं।”

सुधीर कुमार सिंह कल्याणपुर निवासी को पित्त में पथरी है। इनकी मां ने बताया, “जब से नोट बन्द हुए हैं तब से खाने तक को तरस गए हैं। खाने के लाले पड़ गए हैं जो आता है। उससे पैसे मांगने पड़ते हैं। 60 हज़ार रुपए इलाज में लग गए हैं। कहां से लाएं अब पैसे, कुछ समझ नहीं आता। एटीएम बन्द पड़ा है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख