शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

डॉक्टर से समझिए डेंगू के सही इलाज का तरीका

डेंगू के इलाज में किस तरह की सावधानियाँ बरतनी चाहिए और किस तरह का खानपान रखना चाहिए विस्तार से बता हैं डॉक्टर मृदुल मेहरोत्रा।

· · 3 मिनट

डॉक्टर से समझिए डेंगू के सही इलाज का तरीका

पहली बात ये जो हम लोग डेंगू कहते हैं ये गलत टर्म है। इसे डेंगी कहते हैं ये डेंगी डेन-1 डेन-2 डेन-3 वायरस से होता है, और ये अक्सर हर बार मच्छर की वजह से होता है जो शहरों में छोटे छोटे एरिया में ब्रीड करते हैं जहाँ पानी इकट्ठा होता है। डेंगी वायरस डीजीज हैं जो हर साल होती हैं इसमें ज़्यादा घबराने की बात नहीं हैं।

इसमें डेंगी टेस्ट कराया जाता हैं आईजीएम, आईजीजीएम, एम सेवन उसमें पहले दिन पता चल जाता है आपको डेंगी हैं या नहीं और सीबीसी कराया जाता हैं। अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं बहुत कम लोगों को पता होगा।

हर आदमी प्लेटलेट काउंट करा रहा हैं, ठीक है प्लेटलेट कराना चाहिए लेकिन प्लेटलेट कम होने पर पैनिक हो जाता हैं। मान लीजिए 40 हज़ार , 30 हज़ार , 20 हज़ार , 10 हज़ार तक आ जाता हैं तब तो पैनिक क्रिएट हो जाता है, जिससे मरीज परेशान हो जाता है।

नार्मल से ज़्यादा हैं या बहुत कम हैं तब भी कोई डरने की बात नहीं है। मान लीजिए किसी मरीज़ का मीन प्लेटलेट 14 है, जबकि नॉर्मल काउंट 11 से 14 होता है, और किसी का प्लेटलेट्स 11 हज़ार,14 या 15 हज़ार है तो कोई डरने की बात नहीं हैं। इसका मतलब ये है कि ब्लड में यंग प्लेटलेट ज़्यादा है जो हम मशीन से या अपनी आँखों से ठीक से देख नहीं पा रहें हैं या स्टडी नहीं कर पा रहे हैं।

367797-hero-image-39
367797-hero-image-39

एक नयी टेक्नोलॉजी आयी हैं ‘एमपीबी’ (माइलिन बेसिक प्रोटीन) जो लेन्थ ब्रेक ब्रीक नाप देती है, प्लेटलेट्स और उसके डॉटर सेल्स को एमपीबी कहते हैं। एमपीबी ज़्यादा और प्लेटलेट्स बहुत ही कम हो तो डरने की बात नहीं है। एमपीबी पर ध्यान देना हैं मेन प्लेटलेट्स वॉल्यूम वही है।

अगर मान लेते हैं सबसे कम प्लेटलेट काउंट 10 हज़ार हैं, 8 हज़ार तक मान लेते हैं लेकिन एमपीबी 13 है 14 है यानी की 7 या 11 से ज़्यादा है तो प्लेटलेट चढ़ाने की ज़रूरत अभी नहीं हैं, बस आप 28 घण्टे इंतज़ार कीजिये अपने आप प्लेटलेट्स बढ़ेंगे।

आप को सही इलाज चाहिए तो तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आराम, पानी पीते रहना चाहिए और खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। डेंगी में मरीज़ को कमजोरी हो जाती हैं क्योंकि पोटेशियम लॉस हो जाता हैं। अब एक रामबाण उपाय, जिससे घर बैठे डेंगी को ठीक किया जाता हैं।

Also Read: अगर बुखार में आपको या आपके अपनों में ये लक्षण हैं तो डेंगू हो सकता है

फैमिली डॉक्टर की सलाह लेते हुए उसमें आप नारियल पानी भी शामिल कीजिए, जिसमें पोटेशियम की मात्रा ज़्यादा होती है। पोटैशियम जो डेंगी में लीक कर जाता है और बहुत कमजोरी आ जाती है जिसके लिए दिन में 2 से 3 नारियल पानी पीजिए।

इसके साथ ही आप फलों का ताज़ा जूस भी पी सकते हैं जिसमें सेब, संतरा, अनार, चुकंदर, गाजर है। इसमें हाई पोटैशियम भी होता है। एक हफ्ते में आप घर बैठे इससे ठीक हो सकते हैं।

अगर घर में कुछ नहीं, नारियल पानी भी नहीं है तो सादा पानी पीजिए। एक दिन में 4 जग पानी पीजिए जब आप (पेशाब) बाथरूम ज़्यादा जा रहे हैं तो मान जाइए कि आपकी किडनी काम कर रही है।

Also Read: डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाएगी छोटी सी मछली

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख