शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी राज में टीवी चैनलों को दंडित करना गलत : राहुल गांधी

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से आसक्त और असहमत लोगों को चुप कर देने की इच्छा रखने वाली बताते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वर्तमान शासन में लोकतंत्र अपने सबसे बुरे वक्त में से गुजर रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को यहां संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि टीवी चैनलों को दंडित किया जा रहा है।

कांग्रेस अपाध्यक्ष ने कहा, “मोदी सरकार सत्तामद से ग्रस्त है। यह सभी असहमत लोगों को चुप कर देना चाहती है। सवाल पूछने पर राष्ट्रीय सुरक्षा की आड़ लेकर सिविल सोसाइटी को धमकाया जा रहा है। टेलीविजन चैनलों को दंडित किया जा रहा है और उन्हें बंद करने के लिए कहा जा रहा है।”

संसद सत्र में घेरेंगे सरकार को

सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी ने की। उन्होंने कहा, “सरकार से जवाब तलब करने पर विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “वर्तमान शासन में लोकतंत्र अंधकारमय दिनों से गुजर रहा है। राज्य सत्ता का दुरुपयोग करते हुए इस सरकार के सभी प्रयास हमारी मौलिक स्वतंत्रता को दबाने के लिए हो रहे हैं। इस तरह के खतरनाक इरादों को विफल करने के लिए हमारा संकल्प सिर्फ मजबूत होगा।”

आगामी संसदीय सत्र में मोदी सरकार को बेनकाब करने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सवाल पूछने पर यह सरकार अत्याधिक असहज हो जाती है, क्योंकि उनके पास जवाब नहीं होते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि बेरोकटोक दलितों का उत्पीड़न हो रहा है और जनजातियों के अधिकारों को कुचला जाना जारी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख