शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नोटबंदी का फैसला तुरंत वापस ले मोदी सरकार : केजरीवाल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नोटबंदी के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की जिससे देशभर में नकदी के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आम आदमी पार्टी नेता ने दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए इस पूरी कवायद की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग की।

केजरीवाल ने सदन से कहा कि गत 8 नवम्बर को 500 और 1000 रुपए के नोटों को अमान्य करने की घोषणा से आम लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।

पूरी दिल्ली का जायजा लेने की बात कहते हुए केजरीवाल ने कहा कि अधिकांश लोग पैसे जमा करने या पुराने नोट बदलने या उनके खातों से पैसे निकालने के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ लोग पूरी रात कतारों में खड़े रहे हैं। हर कोई कतारों में खड़ा है, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग भी।”

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और उसके प्रभाव से देशभर में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख