शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

सोशल मीडिया पर हो रही सांसदों की मानहानिः नरेश अग्रवाल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सांसदों की मानहानि के लिए किया जा रहा है और सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए उपाय करना चाहिए। उन्होंने मुद्दे को राज्य सभा में शून्यकाल के दौरान उठाया और लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर सांसदों के वेतन व भत्ते पर टिप्पणी कर उनकी मानहानि पर उन्होंने नाखुशी जताई।

अग्रवाल ने कहा, ”सांसदों को यह मिलता है, उन्हें वह मिलता है.. वे हमारे वेतन तथा अन्य भत्तों के बारे में बातें बनाते हैं और जब हम लोगों के सामने जाते हैं, तो सोशल मीडिया पर उन टिप्पणियों की वजह से हमें शर्मिदगी झेलनी पड़ती है।”

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस पर सदन के सभापति पीजे कुरियन ने हंसते हुए कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर जाकर उन टिप्पणियों के खिलाफ टिप्पणी कर उनका जवाब देना चाहिए। मुद्दे पर कांग्रेस सदस्य राजीव शुक्ला ने अग्रवाल का समर्थन करते हुए कहा कि बातों को ऐसे पेश किया जाता है, मानो संसद की कैंटीन में केवल सांसद ही खाते हैं और उन्हें हर तरह का विशेषाधिकार मिला हुआ है।

वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुद्दे को विराम देते हुए कहा, ”यह सोशल मीडिया की एंटी-सोशल गतिविधियां हैं।” उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार मुद्दे पर विचार करेगी और इस बारे में कुछ करेगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख