शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

19 दिसंबर को होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर में BJP परिवर्तन यात्रा के तहत रैली

· · 1 मिनट

कानपुर (भाषा)। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 19 दिसंबर को कानपुर में रैली करेंगे। BJP नेताओं का दावा है कि रैली में कानपुर और उसके आसपास के जिलों के करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे। शहर के बाहरी इलाके में स्थित निराला नगर मैदान में इस रैली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

BJP के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने सोमवार को बताया कि परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी की रैली 19 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे होगी। इस रैली की अनुमति प्रधानमंत्री कार्यालय से मिल चुकी है। निरालानगर मैदान में रैली होनी है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मैदान को ठीक किया जा रहा है, पार्टी नेताओं की तैयारियों को लेकर बैठकें प्रति दिन हो रही हैं। इस रैली में प्रदेश के BJP के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रैली में कानपुर के अलावा आसपास के जिलों जैसे कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, औरैया, इटावा आदि से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस लिये सभी जिलों के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में पांच लाख से अधिक लोग आयेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुये निरालानगर ग्रांउड में व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख