गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

क्या जुलाई से शुरू हो जाएगा महंगाई भत्ता, जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की सच्चाई

वित्त मंत्रालय ने पिछले साल कोरोना महामारी के चलते जुलाई 2021 तक डीए और डीआर में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी, ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है कि जुलाई से इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जानिए क्या है सच्चाई?

· · 1 मिनट

क्या जुलाई से शुरू हो जाएगा महंगाई भत्ता, जानिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके अनुसार जुलाई 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए डीए और डीआर का भुगतान फिर से शुरू हो जाएगा।

वायरल पोस्ट के अनुसार तीन इंस्टॉलमेंट्स में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगrन किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने वायरल लेटर को फर्जी बताया है। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है।

https://twitter.com/hashtag/%F0%9D%97%99%F0%9D%97%94%F0%9D%97%9E%F0%9D%97%98

वित्त मंत्रालय ट्वीट में कहा है कि जुलाई 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए फिर से शुरू करने और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई राहत देने का दावा करने वाला एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। यह कार्यालय ज्ञापन (OM) फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई ओएम जारी नहीं किया गया है।

जबकि पीआईबी फैक्ट चेक में इस दावे को गलत बताया गया है। ट्वीट में लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत जुलाई 2021 से फिर से शुरू की जाएगी। यह दावा फेक है, भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

https://twitter.com/hashtag/PIBFactCheck

दरअसल पिछले साल 2020 में वित्त मंत्रालय ने जुलाई 2021 तक डीए और डीआर में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक इसे फिर से शुरू करने की कोई घोषणा नहीं हुई है।

Also Read: क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद खतरनाक हो सकता है एनेस्थीसिया, जानिए क्या सच्चाई?

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख