गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

DCW ने आतिशी के खिलाफ जारी पर्चे पर दिल्ली पुलिस को लिखी चिट्ठी

· · 1 मिनट

DCW ने आतिशी के खिलाफ जारी पर्चे पर दिल्ली पुलिस को लिखी चिट्ठी

लखनऊ। दिल्ली महिला आयोग ने पूर्व दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ जारी हुए पर्चे को स्वत: संज्ञान में लेते हुए पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में महिला आयोग ने डीसीपी से जानना चाहा कि क्या मामले में प्राथमिकी दर्ज़ हुई है? क्या आरोपी की पहचान हुई है, उसे गिरफ्तार किया गया है या नहीं? और जांच की क्या स्थिति है?

महिला आयोग की इस चिट्ठी पर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को 11 मई 2019 तक जवाब देना है।

9 मई को आप उम्मीदवार आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर आरोप लगाए थे। आतिशी का कहना था कि उनके चरित्र पर घटिया आक्षेप करने वाला पर्चा भाजपा और गौतम गंभीर के द्वारा बंटवाया गया है।

ये भी पढ़ें- जमुना टुडू की एक पहल से छह हजार महिलाएं वन माफियाओं से बचा रहीं जंगल

उन्होंने कहा कि, “विवेक विहार, कृष्णा नगर आदि जगहों में अलग-अलग काम्पलेक्सों में इस पर्चे को बांटा गया। इसमें मेरे खिलाफ बहुत ही घटिया बातें लिखी गई हैं। इसमें लिखा है कि मैं मिक्स ब्रीड की सबसे अच्छी उदाहरण हूं। ये लोग राजनीति में इतने नीचे स्तर पर उतर आए हैं।”

https://t.co/z14MXXh574

आतिशी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से सवाल किया कि अगर ये सिद्ध होता है कि पर्चा मैंने बंटवाया है तो मैं अभी अपना नामंकन वापस ले लूंगा। अगर नहीं होता है तो क्या आप राजनीति छोड़ेंगे?

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिखा कि अगर महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार होगा तो वो राजनीति में कैसे हिस्सा ले पाएंगी? अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख