शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

· · 1 मिनट

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, चुनाव आयोग इन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान आज कर सकता है। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है, जिसमें इसकी घोषणा की जा सकती है। मंगलवार को विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।

सोमवार को पहले ही अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों से बैठक की और सुरक्षा बलों की संख्या उनकी तैनाती और उनके एक जगह से दूसरी जगह जाने में लगने वाले समय की भी पूरी जानकारी ली। विधान सभा चुनाव वाले पांचों राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ हुई बैठक में राज्य की परिस्थितियों के साथ ही इन राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। चुनाव आयोग ने पहले ही राज्यों को ये निर्देश जारी किया था कि बोर्ड की परीक्षाओं का समय तय करने से पहले चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी जाए। इसके साथ ही आयोग ने निर्देशों की पूरी सूची भी तैयार कर ली है।

राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही वहां चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाती हैं। चुनाव आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश सरकार और प्रशासन पर कई अंकुश लग जाते हैं। सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक निर्वाचन आयोग के कर्मचारी बन जाते हैं। वे आयोग के मातहत रहकर उसके दिशा-निर्देश पर काम करेंते हैं।

इन राज्यों में होने हैं चुनाव

इस साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें यूपी को छोड़कर बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है।

आचार संहिता के ज़रुरी नियम

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख