शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

दार्जिलिंग चाय उद्योग को राहत, इस साल बढ़ सकता है प्रीमियम ‘फर्स्ट फ्लश’ चाय का उत्पादन

दार्जिलिंग चाय उद्योग को दो साल के सूखे के बाद राहत मिली है। इस साल अच्छी बारिश और अनुकूल मौसम के कारण प्रीमियम फर्स्ट फ्लश चाय का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

· · 2 मिनट

दार्जिलिंग चाय उद्योग को राहत, इस साल बढ़ सकता है प्रीमियम ‘फर्स्ट फ्लश’ चाय का उत्पादन

पिछले दो वर्षों से सूखे और खराब मौसम की मार झेल रहे दार्जिलिंग चाय उद्योग के लिए इस बार राहत भरी खबर है। बेहतर बारिश और अनुकूल मौसम की वजह से इस साल प्रीमियम ‘फर्स्ट फ्लश’ चाय का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार फर्स्ट फ्लश फसल में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।

दो साल बाद सुधरे हालात

‘Business Line’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में लंबे सूखे के कारण दार्जिलिंग की महंगी और उच्च गुणवत्ता वाली फर्स्ट फ्लश चाय को भारी नुकसान हुआ था। इंडियन टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (आईटीईए) के चेयरमैन अंशुमान कनोरिया ने कहा कि इस बार मौसम पहले की तुलना में काफी बेहतर रहा जिससे चाय की फसल में सुधार देखने को मिला है।

30 प्रतिशत तक बढ़ सकता है उत्पादन

कुर्सियांग घाटी स्थित गिड्डापहाड़ टी एस्टेट के मालिक हिमांग्शु कुमार शॉ के अनुसार, इस बार लगभग सभी चाय बागानों में अच्छी बारिश हुई है। इसका असर उत्पादन पर साफ दिखाई दे रहा है और लगभग हर बागान में फसल बढ़ी है। उद्योग को उम्मीद है कि इस साल फर्स्ट फ्लश चाय का कुल उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा रहेगा।

दार्जिलिंग की सबसे महंगी चाय मानी जाती है फर्स्ट फ्लश

दार्जिलिंग की फर्स्ट फ्लश चाय को दुनिया की सबसे महंगी चायों में गिना जाता है। यह सालाना कुल उत्पादन का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा होती है, लेकिन अपनी गुणवत्ता और ऊंची कीमत के कारण दार्जिलिंग चाय उत्पादकों की कुल वार्षिक आय में इसकी हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत तक रहती है। फर्स्ट फ्लश की पत्तियों की तुड़ाई आमतौर पर मार्च के मध्य से शुरू होकर अप्रैल के आखिर तक चलती है।

पिछले साल गिर गया था उत्पादन

दार्जिलिंग चाय का उत्पादन लगातार गिर रहा है। 2024 में उत्पादन घटकर 5.60 मिलियन किलोग्राम रह गया था, जबकि पिछले साल यह और घटकर 5.30 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच गया, जो हाल के वर्षों का सबसे कम स्तर माना जा रहा है। दार्जिलिंग चाय का हर साल करीब 3 से 3.25 मिलियन किलोग्राम निर्यात होता है। यूरोप और जापान इसके सबसे बड़े विदेशी बाजार हैं। दार्जिलिंग चाय भारत का पहला ऐसा उत्पाद है, जिसे भौगोलिक संकेतक (GI टैग) मिला था।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख