शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

मिले जुले कारोबार के बीच बीते सप्ताह जीरा, लौंग की कीमतों में तेजी

· · 1 मिनट

मिले जुले कारोबार के बीच बीते सप्ताह जीरा, लौंग की कीमतों में तेजी

मांग में आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली के उभरने से बीते सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के थोक किराना बाजार में जीरा और लौंग की कीमतों में तेजी आई। हालांकि सुस्त मांग के कारण इलायची छोटी किस्म और हल्दी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के मुकाबले स्टॉकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की मांग में तेजी के बीच ताजा लिवाली बढऩे से मुख्यत : जीरा और लौंग कीमतों में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी में जीरा कॉमन और जीरा बेहतरीन गुणवत्ता किस्म की कीमतें 200-200 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 16,400-16,600 रुपए और 18,600-19,100 रुपए प्रति क्विन्टल पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें- जीरा उगाना किसानों के लिए बनेगा हीरा

लौंग की कीमत भी पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर 520-590 रुपए के मुकाबले समीक्षाधीन सप्ताहांत में 530-600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। दूसरी ओर इलायची चित्तीदार, कलर रोबिन, बोल्ड और एक्स्ट्रा बोल्ड जैसी इलायची छोटी किस्मों की कीमतें 10-10 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 960-1,060 रुपए, 880-910 रुपए, 920-940 रुपए और 1,010-1,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें- दांत दर्द को दूर भगाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

(एजेंसियों से इनपुट)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख