शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

नवजात को सांस लेने में हो रही परेशानी तो सीपीएपी मशीन आएगी काम

जिन बच्चों के फेफड़े पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं, उनके इलाज के लिए सीपीएपी मशीन का प्रयोग किया जाता है

· · 2 मिनट

नवजात को सांस लेने में हो रही परेशानी तो सीपीएपी मशीन आएगी काम

लखनऊ। नवजात शिशुओं और प्री म्योचोर बेबी में सांस लेने में परेशानी के मामले अक्सर देखने में आते हैं, लेकिन सीपीएपी (लगातार सकारात्मक वायुमार्ग दबाव मशीन) से नवजात को सांस देने की तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है। यह नॉन इन्वेसिव होने के कारण जहां यह वेंटीलेटर की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित है वहीं इसमें खर्च भी कम आता है।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में सांस की बीमारी और एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय निरंजन ने बताया, ” कई बार देखने में आता है कि किन्हीं कारणों से नवजात को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस स्थिति में नियोनैटल इन्टेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में भर्ती कर उसे तुरंत वेंटीलेटर की आवश्यक्ता पड़ती है, जिसमें ट्रैकिया में ट्यूब डालकर सांस दी जाती है। लेकिन सीपैप मशीन से बिना किसी ट्यूब को अंदर डाले नाक की सहायता से ही हल्के प्रेशर से ऑक्सीजन या हवा दी जाती है। हल्के प्रेशर से लगातार दबाव बनाने से यह होता है कि फेफड़े एक बार फूलने के बाद वापस पिचकते नहीं हैं, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।”

सीपीएपी मशीन का प्रयोग नवजात शिशुओं के इलाज के लिए काफी उपयोगी है। जिन बच्चों के फेफड़े पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं, उनके इलाज के लिए सीपीएपी मशीन का प्रयोग किया जाता है। इस मशीन से धीरे-धीरे बच्चे के नाक में हवा जाती है, जो उसके फेफड़े को बढ़ने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें: धूम्रपान नहीं करने वाली ग्रामीण महिलाएं तेजी से हो रही सांस की बीमारी का शिकार

” सीपीएपी मशीन से सांस देने की एक खासियत यह भी है कि इसे शिशु के जन्म के तुरंत बाद भी प्रसव कक्ष में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सीपैप विधि से सांस देने में आमतौर पर वेंटीलेटर की जरूरत नहीं पड़ती है और अगर पड़ती भी है तो बहुत कम समय के लिए पड़ती है। इसकी लागत वेंटीलेटर के मुकाबले सिर्फ 10 से 20 फीसदी है। ” डॉक्टर निरंजन ने आगे बताया।

वहीं खर्राटों लेने की समस्या में भी सीपीएपी मशीन काफी कारगर है। इससे खर्राटों की समस्या दूर हो सकती है और मरीज की उनींदी में भी सुधार आ सकता है। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब इसका नियमित इस्तेमाल किया जाए।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: “मैं जानता हूं पत्थर काटते हुए मेरी मौत हो जाएगी लेकिन…”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख