गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

गाय के दूध की नहीं होगी कमी, दिसंबर में दो डेयरी संयंत्रों का होगा उद्घाटन

· · 1 मिनट

गाय के दूध की नहीं होगी कमी, दिसंबर में दो डेयरी संयंत्रों का होगा उद्घाटन

मथुरा (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार दिसंबर के पहले सप्ताह में कन्नौज और कानपुर में दो डेयरी संयंत्रों का उद्घाटन करेगी। डेयरी विकास मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “कन्नौज और कानपुर संयंत्रों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन करने के प्रयास चल रहे हैं।”

भूमिहीन एवं सीमांत किसान के लिए डेयरी व्यवसाय उनके जीवनयापन का एक जरिया बन गया है। करीब 7 करोड़ ऐसे ग्रामीण किसान परिवार डेयरी से जुड़े हुए हैं। साथ ही 176.35 मिलियन टन उत्पादन के साथ भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

कन्नौज के उमर्दा स्थित गाय दुग्ध प्लांट में दिसंबर से उत्पादन शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। इसमें गाय के दूध पर विशेष फोकस किया गया है। दूध की आपूर्ति फिनो पैकिंग में होगी। यह दूध सामान्य पैकिंग में भी 90 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसमें बैक्टीरियल ग्रोथ बहुत कम होती है।

120 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कन्नौज में गाय के दूध का संयंत्र होगा, जिसकी प्रति दिन की प्रसंस्करण क्षमता एक लाख लीटर दूध की होगी। वहीं180 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कानपुर संयंत्र को बनाया जा रहा है, जो लोगों की दूध की मिश्रित जरूरतों को पूरा करेगा। चौधरी ने कहा कि कानपुर संयंत्र में प्रतिदिन पांच लाख लीटर दूध की प्रसंस्करण क्षमता होगी।

यह भी पढ़ें-कम पशुओं की डेयरी है आसान और फायेदमंद, जानिए कैसे


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख