शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर सोशल मीडिया पर शेयर किया है अपना कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट तो हो जाएं अलर्ट

गृह मंत्रालय की ओर से साइबर दोस्त अकाउंट के जरिए किया गया इस सिलसिले में ट्वीट। कहा, सर्टिफिकेट में होती है निजी जानकारी, जिसका इस्तेमाल आपसे धोखाधड़ी करने में हो सकता है।

· · 1 मिनट

अगर सोशल मीडिया पर शेयर किया है अपना कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट तो हो जाएं अलर्ट

अगर आप भी कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट शेयर करने के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

इस समय देश भर में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन चल रहा है। वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगाने के बाद सरकार की तरफ से कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। सर्टिफिकेट में लोगों की निजी जानकारी जैसे नाम, उम्र, लिंग दर्ज होती है। सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर लोगों की निजी जानकारी भी शेयर हो जाती है।

इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से साइबर सुरक्षा जागरुकता को लेकर बनाए गए साइबर दोस्त अकाउंट से ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर करने से सावधान क्योंकि वैक्सीन सर्टिफिकेट में आपका नाम और अन्य निजी जानकारी होती है।”

https://twitter.com/hashtag/vaccination

ट्वीट में यह भी कहा गया है कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि धोखेबाज आपको धोखा देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब पड़ सकती है वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत

वैक्सीन के हर डोज के बाद एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है, जिसमें वैक्सीन लगवाने वाले की व्यक्तिगत जानकारी होती है। यह सर्टिफिकेट भविष्य में विदेश यात्रा समेत कई महत्वपूर्ण काम के लिए जरूरी हो सकता है। कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को आप आरोग्य सेतु ऐप या फिर कोविन वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: विशेषज्ञों का दावा, “आसपास ही मौजूद रहता है ब्लैक फंगस, शरीर में आते ही मचा देता है तबाही”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख