शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

देश में एक बार फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, यूपी के इन जिलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

देश के कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, नोएडा सहित कई जिलों में सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

· · 1 मिनट

देश में एक बार फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, यूपी के इन जिलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के मामले में वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 18 अप्रैल के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 2183 मामले सामने आए हैं, जबकि 17 अप्रैल 1150 और 16 अप्रैल को 975 कोविड के मामले सामने आए थे।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली हरियाणा और एनसीआर के इलाके में कोविड 19 के केस में वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 214 कोविड के मरीजों की मौत हुई है। जबकि 1985 लोग कोविड से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरे देश में 11,542 कोविड 19 के सक्रिय मामले हैं।

https://twitter.com/hashtag/Unite2FightCorona

उत्तर प्रदेश में मास्क अनिवार्य

कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश सरकार ने दिल्ली एनसीआर से जुड़े सभी जिले गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत के साथ राजधानी लखनऊ में भी मास्क को अनिवार्य कर दिया है।

https://twitter.com/hashtag/Unite2FightCorona

उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय केसों की संख्या 695 है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 83864 कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 115 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 29 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं।

राम मनोहर लोहिया लॉ विश्वविद्यालय में 10 छात्र कोविड संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक विश्वविद्यालय में 20 प्रतिशत छात्रों का टेस्ट हुआ है। जिस से ये आंकड़े प्राप्त हुए हैं।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख