शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

देश को मिली दो नई वैक्सीन: कोर्बेवैक्स-कोवोवैक्स, साथ ही एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया की कोवोवैक्स, बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कोरबेवैक्स और कोविड-19 के खिलाफ लड़ने वाली एंटी-वायरल ड्रग Molnupiravir के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

· · 1 मिनट

देश को मिली दो नई वैक्सीन: कोर्बेवैक्स-कोवोवैक्स, साथ ही एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई वैक्सीन और एक एंटीवायरल ड्रग के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

स्वाथ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस फैसले पर देश को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो वैक्सीन कोर्बेवैक्स, कोवोवैक्स और एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी है।

CORBEVAX वैक्सीन भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। इसे हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया गया।

नैनोपार्टिकल वैक्सीन, COVOVAX, का निर्माण पुणे स्थित फर्म सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा।

भारत में वर्तमान में कोविड-19 के 75,456 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 6,450 रोगी स्वस्थ हुए, देश भर में अभी तक कुल 3,42,43,945 मरीज स्वस्थ हुए। जबकि बीते चौबीस घंटे के दौरान 6,358 नए मामले सामने आए हैं।

देश में इस समय ओमिक्रॉन संक्रमण के 653 मामले आए हैं, जिसमें से सबसे अधिक महाराष्ट्र में 167 मामले और दूसर नंबर पर दिल्ली है जहां पर 165 मामले सामने आए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख