गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

लोकसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस का मंथन जारी, राहुल के इस्‍तीफे की चर्चा

· · 1 मिनट

लोकसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस का मंथन जारी, राहुल के इस्‍तीफे की चर्चा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के दिग्‍गज नेता इकट्ठा हुए हैं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हैं। ऐसी चर्चा है कि राहुल गांधी आज अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं।

इस बार के चुनाव में राहुल गांधी भी अमेठी से हार गए हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट से उन्‍होंने बंपर वोटों से जीत हासिल की है। बात करें कांग्रेस की तो 2014 के मुकाबले इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 8 सीटें ज्‍यादा मिली हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस की 44 सीट थी, वहीं इस बार कांग्रेस को 52 सीट मिली है।

https://t.co/Kjwy2F5FJP

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में अच्‍छा प्रदर्शन किया था, इस प्रदर्शन को लोकसभा चुनाव में न दोहरा पाने के कारणों पर भी वर्किंग कमिटी की बैठक में चर्चा हो सकती है। वहीं, राहुल के अपने पद से इस्‍तीफा देने की चर्चाओं के बीच कई नेताओं ने हार की जिम्‍मेदारी खुद लेने की शुरुआत भी कर दी है। इसी कड़ी में यूपी में कांग्रेस की करारी हार के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने खुद को जिम्‍मेदार बताया है।

राज बब्बर ने ट्वीट किया कि, ”जनता का विश्वास हासिल करने के लिए विजेताओं को बधाई। यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी जिम्मेदारी को सफल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए खुद को दोषी पाता हूं। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख