शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार: जावड़ेकर

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति कर रही है और मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी के लिए जिम्मेदार है। यह आरोप आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लगाया और कहा कि राज्य के लोग उसके खेल को देख रहे हैं और वे भाजपा की सरकार चुनेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजमार्गों पर आर्थिक नाकेबंदी के कारण मणिपुर के लोग पीडित हैं। सामान की ढुलाई बंद है और सेवाएं बाधित हैं और कीमतें आसमान छू रही हैं। कांग्रेस और मुख्यमंत्री इबोबी सिंह इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।” मणिपुर के भाजपा प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस का खेल मणिपुर के लोगों को ‘‘बांटना” और चौथी बार राज्य पर शासन करना है। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं होगा क्योंकि लोगों ने कांग्रेस का खेल देख लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव से पहले वे लोगों को बांटते हैं, वे राज्य पर शासन नहीं करते इसे लूटते हैं। इसलिए हमें विश्वास है कि इस बार लोग इबोबी सिंह की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और BJP की सरकार चुनेंगे।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख