शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने हार्दिक पटेल, अल्पेश, मेवाणी को साथ आने का न्यौता दिया

· · 2 मिनट

अहमदाबाद (भाषा)। गुजरात चुनाव में विभिन्न समुदायों से समर्थन मिलने की उम्मीद जताते हुए प्रदेश कांग्रेस ने सत्तारुढ भाजपा को हराने के वास्ते आज पाटीदार आरक्षण आंदोलन चलाने वाले हार्दिक पटेल, ठाकुर समुदाय के नेता अल्पेश ठाकुर और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को पार्टी के साथ हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया।

ये भीं पढ़ें-प्रेस या सोशल मीडिया पर निराधार टिप्पणी करने वाले राज्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्वाई होगी

इन नेताओं के अलावा कांग्रेस ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और राज्य से जदयू के एकमात्र विधायक छोटू भाई वसावा को साथ लाने के लिए चुनावपूर्व गठबंधन का संकेत दिया है। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख भरतसिंह सोलंकी ने भरोसा जताया कि इन नेताओं के समर्थन और आशीर्वाद से पार्टी कुल 182 सीटों में 125 से ज्यादा सीटें आसानी से जीत जाएगी। सोलंकी ने संवाददाताओं से कहा, हालांकि भाजपा चुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है पर गांधीनगर के लिए कांग्रेस के विजय मार्च को रोकने में उसे सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, जिस कारण के लिए हार्दिक पटेल लड़ रहे हैं हम उसका सम्मान और अनुमोदन करते हैं।

ये भी पढ़ें-गाजीपुर: आरएसएस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

मैं हार्दिक से चुनावों के दौरान कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करता हूं। अगर वह भविष्य में चुनाव लडना चाहें तो हम उन्हें टिकट देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, इसी तरह हमने अल्पेश ठाकुर और जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया है। मैंने छोटू वसावा को भी कांग्रेस का समर्थन करने के लिए आमंत्रित किया है जिन्होंने राज्य सभा चुनावों में हमारी मदद की थी। उन्होंने कहा कि राकांपा ने राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को धोखा दिया था लेकिन वो गुजरात से भाजपा को उखाड फेंकना चाहते हैं तो पार्टी के दरवाजे अभी भी उनके लिए खुले हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख