शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

‘कांग्रेस ‘दीमक’ की तरह, इसे हटाया ही जाना चाहिए’

· · 2 मिनट

कांगड़ा (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस की तुलना ‘दीमक’ से की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को यहां से निकाल बाहर करना चाहिए। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चांबी में एक चुनावी सभा में मोदी ने कांग्रेस को नोटबंदी की आलोचना के लिए आड़े हाथ लिया।

8 नवंबर को मनाएंगे काला दिवस की तरह

उन्होंने कहा, “वे लोग 8 नवंबर काला दिवस के रूप में मनाएंगे और मेरा पुतला जलाएंगे। वे यह नहीं जानते हैं कि मोदी, सरदार पटेल का अनुयायी है और उसे झुकाया नहीं जा सकता।”

भाजपा को जिताने के लिए कहने नहीं आया

मोदी ने कहा, “मैं यहां आपको भाजपा को जिताने के लिए कहने नहीं आया हूं। मैं यहां आपसे तीन-चौथाई बहुमत देने के लिए कहने आया हूं।” कांगड़ा में मोदी की यह दूसरी रैली थी। राज्य की कुल 68 विधानसभा सीटों में से इस जिले में सबसे ज्यादा 15 सीटें हैं।

ईमानदारी का पुरस्कार दिया जाना चाहिए कि नहीं

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने सुना है कि कांग्रेस ने अपने नेताओं पर ही विश्वास खो दिया है और दूसरे पार्टियों के बागियों की तलाश कर रही है।” मोदी ने पूछा, “मैं आज भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, इसलिए उनकी (कांग्रेस) गर्दन में दर्द हो रहा है। लोग पार्टी के खिलाफ गुस्से से उबल रहे हैं। क्या हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहिए या नहीं लड़ना चाहिए? ईमानदारी को पुरस्कार दिया जाना चाहिए या नहीं दिया जाना चाहिए?”

9 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

46 मिनट के अपने भाषण में मोदी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास तब हुआ था, जब अटलजी दिल्ली में थे और धूमलजी हिमाचल में थे। आपके पास दोबारा मौका है।” हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 18 दिसंबर को गुजरात चुनाव के साथ राज्य के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कभी आंखों की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले बरेली के सुरमे की मांग घटी

यह भी पढ़ें: एनटीपीसी हादसे में घायलों को देखने पहुंचे सीएम योगी ने कहा- करेंगे हर संभव मदद

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 22 और तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख