शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गुना-शिवपुरी से कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार

मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा अप्रत्याशित परिणाम सामने आ रहे हैं। गुना शिवपुरी से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के केपी यादव से हार गए है। गुना सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया की गढ मानी जाती थी।

· · 1 मिनट

गुना-शिवपुरी से कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार

लखनऊ। मध्यप्रदेश से सबसे ज्यादा अप्रत्याशित परिणाम सामने आ रहे हैं। गुना शिवपुरी से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के केपी यादव से हार गए है। गुना सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया की गढ मानी जाती थी। वहां से सिंधिया का हारना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

घर का भेदी लंका ढाए

गुना से सिंधिया को हराने वाला कोई और नहीं उनका पूराना साथी है। मध्यप्रदेश के 2018 विधानसभा चुनावो से पहले केपी यादव कांग्रेस में थे और सिंधिया के संसद प्रतिनिधि भी रहे हैं। लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव से पहले केपी यादव अचानक बीजेपी में शामिल हो गए थे। गुना- शिवपुरी में यादवों की अच्छी खासी संख्या है। यादवों के वोटों को साधने के लिए बीजेपी ने कभी सिंधिया के वफादार रहे केपी यादव को मैदान में उतारा था।

सिंधिया राजपरिवार के पहले सदस्य को मिली हार

ज्योतिरादित्य सिंधिया राजपरिवार के पहले सदस्य़ हैं जिन्हें किसी भी चुनाव में हार मिली। इससे पहले राजमाता सिंधिया और माधवराव सिंधिया भी चुनावों में खड़े हुए थें, लेकिन उनमें से किसी को भी कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा था। इससे पहले सिंधिया पिछली बार मोदी लहर में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में गुना शिवपुरी से कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद ही अंदेशा जताया जा रहा था कि गुना में उनकी पकड़ कमजोर हो रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख