शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

यूपी: कोई रिश्वत मांगे तो ऐसे दर्ज़ कराएं शिकायत

एंटी करप्शन पोर्टल पर सामान्य नागरिक ही नहीं, जिम्मेदार और ईमानदार सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी रिश्वत का ऑफर देने वालों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

· · 1 मिनट

यूपी: कोई रिश्वत मांगे तो ऐसे दर्ज़ कराएं शिकायत

लखनऊ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। सरकार के एंटी करप्शन पोर्टल पर प्रदेश का कोई भी नागरिक रिश्वत मांगने वाले व्यक्ति का आडियों / वीडियो स्टिंग करके “एंटी करप्शन पोर्टल” पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इस पोर्टल पर सामान्य नागरिक ही नहीं, जिम्मेदार और ईमानदार सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत का ऑफर करने वालों की भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया बहुत आसान है।

कैसे दर्ज कराये एंटी करप्शन पोर्टल पर शिकायत

गूगल पर जाकर “एंटी करप्शन पोर्टल” या टाइप करें।

फिर आपके सामने http://jansunwai.up.nic.in/AntiCorruption.html की वेबसाइट खुलेगी

पोर्टल खुलने के बाद स्क्रीन पर ऐसी विंडो नजर आएगी। शिकायत पंजीकरण पर क्लिक करें।

343232-anti-couuruption
343232-anti-couuruption

फिर आपको अपना मोबाइल नम्बर और कैपचा शब्द भरना होगा। इसके बाद जैसे ही आप ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के टैब पर क्लिक करेंगे आपके पास पांच अंकों का ओटीपी आयेगा जिसे डालने के बाद आप सीधे ” एंटी करप्शन पंजीकरण ” के मुख्य पृष्ठ पर पहुँच जाएंगे।

पेज खुलने के बाद पहले कालम में अपना नाम और पता लिखें।

दूसरें कालम में शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखने या न रखने सम्बन्धी प्रश्न पर जरूरत के अनुसार विकल्प चयन करें।

343234-anti-couuruption2
343234-anti-couuruption2

तीसरे कालम में भ्रष्टाचार/ अनियमितता में लिप्त व्यक्ति/संस्था का विवरण भरें।

चौथे कालम में आवेदन/ शिकायत का विवरण कालम में शिकायत का विवरण भरें।

अंतिम कालम में शिकायत से सम्बंधित आडियों/वीडियों यूटयूब या सीधे पोर्टल पर अपलोड करें।

इसके बाद आपको संदर्भ सुरक्षित करें टैब पर क्लिक करना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से शिकायत संख्या और विवरण भेजा जायेगा।

आगे आपकी शिकायत से संबंधित जो भी कार्यवाही होगी उसकी सूचना विभाग द्वारा समय-समय पर दी जाती रहेगी।

343233-anti-couuruption01
343233-anti-couuruption01

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख