शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गोरखपुर कैम्पियरगंज की सीएचसी क्यों है पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन, जानिए

कायाकल्प अवार्ड के तहत पुरस्कृत सीएचसी को पुरस्कार स्वरूप पैसे दिए जाते हैं जिनका 75 फीसदी हिस्सा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में इस्तेमाल होता है जबकि 25 फीसदी हिस्सा स्टाफ वेलफेयर पर खर्च किया जाता है

· · 2 मिनट

गोरखपुर कैम्पियरगंज की सीएचसी क्यों है पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन, जानिए

लखनऊ। गोरखपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कैम्पियरगंज को पूरे उत्तर प्रदेश में कायाकल्प अवार्ड में पहला स्थान मिला है। कुल 91.5 फीसदी अंकों के साथ सीएचसी ने यूपी के करीब 650 से ज्यादा सीएचसी के बीच यह मुकाम हासिल किया है।

कायाकल्प अवार्ड के तहत पुरस्कृत सीएचसी को पुरस्कार स्वरूप पैसे दिए जाते हैं जिनका 75 फीसदी हिस्सा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में इस्तेमाल होता है जबकि 25 फीसदी हिस्सा स्टाफ वेलफेयर पर खर्च किया जाता है। पिछले साल तक प्रथम स्थान पाने वाले सीएचसी को पंद्रह लाख रूपये जबकि पीएचसी को 2 लाख देने का प्रावधान था। हांलाकि इस बार अभी तक धनराशि को लेकर घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: अब एएनएम के टैबलेट पर होगी यूपी के गाँवों की कुंडली

RDESController-1844
RDESController-1844


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला नोडल अधिकारी कायाकल्प अवार्ड डा. नंद कुमार ने बताया,” कुल 46 सीएचसी कायाकल्प अवार्ड में पास हुई हैं जिनमें कैम्पियरगंज सीएचसी को पूरे यूपी में पहला स्थान और पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 45 वां स्थान मिला है।”

ये भी पढ़ें:मधुमेह के खतरों से बचने के लिए भोजन की गुणवत्ता भी जरूरी

इन विषय पर हुआ है मूल्यांकन – अस्पताल का रखरखाव -स्वच्छता व साफ-सफाई -बायोमेडिकल प्रबंधन – संक्रमण नियंत्रण अभ्यास -स्वच्छता प्रोत्साहन -समर्थन सेवाएं

RDESController-1845
RDESController-1845


सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता सुदृढीकरण के लिए भारत सरकार ने कायाकल्प अवार्ड योजना शुभारंभ की है। इसके तहत प्रदेश में 715 सरकारी अस्पतालों को चिन्हित किया गया था। इनमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें:मानसिक तनाव के कारण होती हैं सत्तर फीसदी शारीरिक बीमारियां

RDESController-1846
RDESController-1846


जिले के क्वालिटी इश्योरेंस कंसल्टेंट डा. मुस्तफा ने बताया,” पीएचसी कैटेगरी में गोरखपुर की डेरवां पीएचसी को न केवल जिला स्तर पर पहला स्थान मिला है, बल्कि प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक 84.7 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान मिला है। इन सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण कायाकल्प अवार्ड के लिए लखनऊ से आई टीम ने फरवरी व मार्च महीने में किया था।

ये भी पढ़ें: भारतीयों के भोजन में कम हो रही है जिंक की मात्रा, इसकी कमी से छोटे बच्चों में हो रहीं ये बीमारियां

मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर, डॉक्टर श्रीकांत तिवारी ने बताया, ” कायाकल्प अवार्ड में गोरखपुर जनपद को सबसे अधिक 10 अवार्ड प्राप्त हुए हैं। सीएचसी कैटेगरी में कैम्पियरगंज को प्रदेश में पहला स्थान, पिपराईच को 45 वां स्थान, वहीं पीएचसी कैटेगरी में डेरवां, जंगल कौड़िया, खोराबार व कौड़ीराम जबकि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कैटेगरी में बसंपुर यूपीएचसी, दीवान बाजार यूपीएचसी और गोरखनाथ यूपीएचसी को एवार्ड प्राप्त हुए हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख