शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

पिछले सात महीने में 18.6 प्रतिशत बढ़ा कॉफी निर्यात

· · 1 मिनट

पिछले सात महीने में 18.6 प्रतिशत बढ़ा कॉफी निर्यात

नई दिल्ली (भाषा)। कॉफी बोर्ड के अनुसार कॉफी के लिए कम प्राप्ति होने के बावजूद देश का कॉफी निर्यात वित्तवर्ष 2016-17 की अप्रैल से अक्तूबर की अवधि में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 2,14,677 टन हो गया।

कॉफी बोर्ड के आंकड़ों में दर्शाया गया है कि मूल्य के स्तर पर चालू वर्ष के पहले सात महीनों में कॉफी का निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर 3,224 करोड़ रुपये हो गया, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 3,013 करोड रपये रहा था। कॉफी के निर्यात की खेप मे बढोतरी हुई है जबकि निर्यात से होने वाली मूल्य प्राप्ति इस वर्ष अप्रैल से अक्तूबर की अवधि में 9.7 प्रतिशत कम यानी 1,50,180 रपये प्रति टन की ही हुई, जो पूर्व वर्ष की समान अवधि में 1,66,461 रपये प्रति टन थी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात से होने वाली मूल्य प्राप्ति कम रही क्योंकि वैश्विक कीमतों में कमजोरी का रख था जिसमें तेजी आनी शुरु हुई है। भारत, इंस्टेन्ट कॉफी के अलावा अरबिका और रोबस्टा दोनों कॉफी का निर्यात करता है। इसके प्रमुख निर्यात गंतव्यों में इटली, जर्मनी, तुर्की, रुस और बेल्जियम के अलावा कई अन्य देश शामिल हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख