शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बड़े नोट बंद होने से इलाज को तरस रहे ग्रामीण मरीज

· · 2 मिनट

बड़े नोट बंद होने से इलाज को तरस रहे ग्रामीण मरीज

बाराबंकी। नोट बंदी की मार से यूं तो हर आम और खास परेशान है, लेकिन अगर इसकी मार किसी को ज्यादा दर्द दे रही है तो वह है निजी अस्पतालों में बाहर से आए हुए मरीजों को। इन मरीजों को न इलाज मिल रहा है न खाना। सरकारी अस्पतालों में तो सरकार का डर है इसलिए यहां सौ पचास कम करके पांच सौ की नोट चल जाती है, लेकिन निजी अस्पतालों ने तो पूरी तरह से 500 और हज़ार का नोट लेना बन्द कर दिया है। मरीज मर रहे हैं, लेकिन उनको इलाज नहीं मिल पा रहा है। हजारों की बात करने वाले यह अस्पताल अब चिल्लर की बात कर रहे हैं।

अस्पताल कर्मी ने खिलाया दो दिन से भूखे तीमारदार को खाना

पन्नामऊ बाराबंकी के रहने वाले अनुज कुमार की मां का एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा है। अनुज ने बताया, “सुबह से शाम और शाम से सुबह पानी तो मिल जाता है, लेकिन खाना नहीं मिलता। किस ढाबे पर जाएं। पांच सौ का नोट कोई ले नहीं रहा है दो दिन से भूखे हैं। अगर पांच सौ का नोट चल जाए तो कुछ खाना खा लें।” अनुज की हालत जब अस्पताल के कर्मी बाबूलाल से देखी नहीं गयी तो उन्होंने उसे खाना खिलाने आया। हाथ में छह रुपए लिए होटल पर खाना खाने आए जब अनुज से गाँव कनेक्शन संवाददाता ने बात की तो उनका दर्द छलक आया और वह जेब से छह रुपए निकाल कर दिखाने लगा।

दवा की तलाश में कोसों दूर चलकर आयी महिला

सम्पूर्णा अस्पताल में अपने पति का इलाज कराने आयी जनकदुलारी के पास पैसे नहीं हैं पति बेहाल है। अस्पताल में पैसा जमा कर दिया, लेकिन दवा कहीं नहीं मिल रही है। दवा की तलाश में कोसों दूर पैदल चलकर आयी जनकदुलारी से जब गाँव कनेक्शन संवाददाता ने पूछा तो वह रो पड़ीं और बोलीं, “पति सीढ़ी से नीचे गिर गया है। लड़कियों को लाइन में खड़ा करके दो दिन में पन्द्रह हजार रुपए जो जमा किए थे उसे तो अस्पताल में जमा करा दिया अब दवा के लिए सुबह से भटक रही हूं, लेकिन नए नोटों का कोई छुट्टा नहीं दे रहा है और पुराना नोट चल नहीं रहा है आप इन लोगों से कह दें तो दवा मिल जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख