शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बेटे संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिवपाल सिंह ने की मुलाकात

· · 1 मिनट

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह अपने बेटे के साथ मिलने पहुंचे। कर्जमाफी के बाद योगी से विपक्ष के किसी नेता की ये पहली बड़ी मुलाकात थी।

हालांकि सीएम योगी और शिवपाल की इस मुलाकात की वजह का तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस शिष्टाचार मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि शिवपाल सीएम योगी को सीएम आवास पर पहुंचकर उनके सीएम बनने की बधाई देने पहुंचे थे।

बता दें कि योगी ने लखनऊ स्थित गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट के जांच के आदेश भी दिए हैं। जिस पर शिवपाल ने बीते दिनों कहा था कि मैंने नियमों के तहत काम किया है ऐसे में इसकी जांच हो तो मुझे कोई चिंता नहीं है। यह बात दीगर है कि अखिलेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) शिवपाल यादव के पास था, लिहाजा इस प्रोजेक्ट में किसी भी खामी के लिए शिवपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव कुछ दिन पहले प्रतीक यादव के साथ योगी से मिलने पहुंची थी। इसके कुछ दिन बाद सीएम योगी अपर्णा यादव के एनजीओ की तरफ से चलाई जा रही लखनऊ में उनकी एक गौशाला देखने भी पहुंचे थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख