शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

इस दिन शुरू हो रहा है छठ महापर्व आप भी शामिल हो जाइए इस उत्सव में

देश ही नहीं विदेशों में भी छठ पूजा की धूम रहती है, नदी और तालाब के घाटों की सफाई शुरू हो गई है, परदेस में रहने वाले गाँव आ गए हैं।

· · 2 मिनट

इस दिन शुरू हो रहा है छठ महापर्व आप भी शामिल हो जाइए इस उत्सव में

साल भर के इंतज़ार के बाद एक बार फिर छठ महापर्व 2024 आ गया है; बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले इस महापर्व की तैयारियाँ शुरू हो गईं हैं, चलिए जानते हैं इस बार कब से कब मनाया जाएगा ये महापर्व।

यह पर्व चार दिनों तक चलता है। पंचांग के अनुसार छठ पूजा का यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। छठ सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रखा जाता है।

छठ पूजा का व्रत रखने वाले लोग चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल उपवास रखते हैं। छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद खत्म होता है।

इस साल छठ पूजा 7 नवंबर को 12 बजकर 40 मिनट से शुरू हो रही है। कार्तिक मास की षष्ठी तिथि के साथ छठ पूजा का अवसर शुरू होता है।

Hero image new website - 2024-11-04T170906.189
Hero image new website – 2024-11-04T170906.189

जैसा कि भारतीय त्योहारों के साथ होता है, छठ का चार दिवसीय त्योहार भी कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आता है – ठेकुआ, कोहड़ा की सब्जी, चना दाल कद्दू, ओल (सूरन) की चटनी, पकौड़े। छठ महापर्व में बनने वाले ज्यादातर परंपरागत व्यंजन पूरी तरह से सात्विक तरीके से बनते हैं, यानी इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता है।

इस साल छठ पूजा 5 नवंबर नहाय-खाय से शुरू हो रही है। इस दिन घर का शुद्धिकरण किया जाता है। इसके बाद छठ व्रती स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर अपना व्रत शुरू करते हैं। नहाय-खाय में व्रती चावल के साथ लौकी की सब्जी, छोले और मूली जैसे आदि व्यंजनों का सेवन करते हैं। उपवास करने वाले व्यक्ति के भोजन करने के बाद ही परिवार के बाकी सदस्य इस महाप्रसाद का सेवन करते हैं।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख