शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पुराने चेक को लेकर SBI ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत

· · 2 मिनट

पुराने चेक को लेकर SBI ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत

लखनऊ। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में विलय हुए 5 सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है, उनके जो चेक 30 सितंबर के बाद मान्य नहीं रहे थे उनकी मान्यता को 31 दिसंबर तक कर दिया गया है।

अब SBI के सभी सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने चेक 31 दिसंबर तक बिना रोक-टोक के सामान्य चेक की तरह चलेंगे। हालांकि SBI ने इस मान्यता को बढ़ाने के बाद भी सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर से पहले नई चेकबुक के लिए आवेदन कर लें, 31 दिसंबर के बाद किसी भी सहायक बैंक या भारतीय महिला बैंक का पुराना चेक मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- देशभर में यूनि‍यन बैंक लगाने जा रहा है एटीएम, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

https://t.co/wkeuM2M9oI

नई चेकबुक के लिए आवेदन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ATM से किया जा सकता है। इसके अलावा शाखा जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन किया जा सकता है। पहली अप्रैल 2017 से SBI में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।

एसबीआई ने दी राहत

  • SBI ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि 5 सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों 31 दिसंबर तक पुराने बैंकों के चेक से काम कर सकते है।
  • इस मान्यता को बढ़ाने के बाद भी सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि 31 दिसंबर से पहले नई चेकबुक के लिए आवेदन करना जरूरी है।
  • 31 दिसंबर के बाद किसी भी सहायक बैंक या भारतीय महिला बैंक का पुराना चेक मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- शहीदों की विधवाओं की शिक्षा और बेटियों की शादी में मदद करेगा ICICI बैंक

ऐसे करें आवेदन

  • नई चेकबुक के लिए आवेदन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ATM से किया जा सकता है।
  • इसके अलावा शाखा जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन किया जा सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख