शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

आरके नगर उपचुनाव में शुरुआती घंटों में सिर्फ 7.32 फीसदी मतदान

· · 1 मिनट

आरके नगर उपचुनाव में शुरुआती घंटों में सिर्फ 7.32 फीसदी मतदान

चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के राधाकृष्णन नगर (आरके नगर) विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान के शुरुआती घंटों में कम ही मतदाताओं ने मतदान केंद्रों का रुख किया। पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के बाद अब तक 7.32 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस सीट के लिए मुख्य मुकाबला एआईएडीएमके के ई.मधुसूदनन, डीएमके के एन.मारुधु गणेश, एक निर्दलीय उम्मीदवार दिनाकरन और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के.नागाराजन के बीच है।

यह भी पढ़ें तीन प्रदेशों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल पड़ेंगे वोट

अधिकारियों ने बताया कि एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की खबरें आईं। इस दरौान लगभग दो लाख मतदाता 59 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतगणना 24 दिसंबर को होगी।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अर्धसैनिकबलों की 15 कंपनियां और 2,500 से अधिक सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही कई सीसीटीवी कैमरा, फ्लाइंग स्क्वैड और निगरानी टीम भी मुस्तैद की गई है।

हालांकि, इस सीट पर उपचुनाव पहले अप्रैल में होने थे लेकिन एक उम्मदीवार द्वारा बड़े स्तर पर मतदाताओं को रिश्वत देने की शिकायतों के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख