शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जया काफी स्वस्थ हैं, जल्द लौटेंगी घर : एआईएडीएमके

· · 1 मिनट

चेन्नई (भाषा)। सत्तारुढ़ एआईएडीएमके ने आज कहा कि पिछले महीने से यहां अस्पताल में भर्ती पार्टी सुप्रीमो और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता (68 वर्ष ) की हालत ‘बहुत अच्छी’ है और वह जल्द ही घर लौटेंगी। उधर उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता लगातार पूजा अर्चना कर रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘वह बहुत बढ़िया हैं. ईश्वर उनके साथ हैं. वह जल्द ही घर वापस आएंगी।”

उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थकों द्वारा की गयी प्रार्थना सफल रही और जयललिता का इलाज करने के लिए एम्स और सिंगापुर सहित अन्य जगहों के चिकित्सा विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया।

जयललिता को बुखार की शिकायत के बाद 22 सितंबर को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 अक्तूबर को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था कि मुख्यमंत्री बातचीत कर रहीं हैं और उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

इस बीच, भारी संख्या में एआईएडीएमके के समर्थक अपनी ‘अम्मा’ (मां) के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्यक्रम और लगातार विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन कर रहे हैं। पूरे राज्य में प्यार से उन्हें अम्मा कहा जाता है। तिरुनेलवेली में छह घंटे का एक संगीतमय प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख