शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जयललिता का मानसिक स्वास्थ्य ‘पूरी तरह से सामान्य’ : अपोलो

· · 1 मिनट

चेन्नई (भाषा)। अपोलो अस्पताल ने आज कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता (68 वर्ष) का मानसिक स्वास्थ्य पूरी तरह से सामान्य है और वह जब चाहें घर जा सकती हैं लेकिन किसी संक्रमण से बचने के लिए उनका आईसीयू में रहना ठीक होगा।

अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी ने कहा कि अन्नाद्रमुक सुप्रीमो बिना वेंटिलेटर के अच्छे से रह रही हैं लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए खास अंतराल पर श्वसन संबंधी सपोर्ट दिया जा रहा कि उन्हें सांस लेने में परेशानी नहीं आए।

जयललिता अपनी आधिकारिक जिम्मेदारी कब निभा पाएंगी यह पूछे जाने पर रेड्डी ने कहा ‘‘उस स्तर पर जिम्मेदारी मागदर्शन करने और निर्देश देने की है। मेरा मानना है कि वह अब भी अच्छे से यह कर सकती हैं।”

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘उनका मानसिक स्वास्थ्य, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि पूरी तरह से सामान्य है।” रेड्डी ने कहा कि जयललिता पूरी तरह से ठीक हो रही हैं और उनमें अच्छा सुधार हो रहा है लेकिन संक्रमण से बचने के लिए उनका आईसीयू में रहना ठीक होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख