शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

जयललिता की सेहत में हो रहा सुधार :राज्यपाल

· · 1 मिनट

चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के कार्यकारी राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने बीमार मुख्यमंत्री जे.जयललिता से शनिवार को यहां अपोलो अस्पताल में मुलाकात की। जयललिता से अस्पताल में मुलाकात के बाद राव ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। जयललिता बीते 22 सितंबर से ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, “उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और दवाओं का उनपर असर हो रहा है।”

अपोलो अस्पताल के अध्यक्ष सी.प्रताप रेड्डी ने मुख्यमंत्री के इलाज से राज्यपाल को अवगत कराया। रेड्डी ने कहा कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की नेता के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वित्त मंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम, लोकसभा के उपाध्यक्ष थंबी दुरई, राज्य के मुख्य सचिव पी.रामा मोहन राव, मुख्यमंत्री की सलाहकार शीला बालकृष्णन तथा अन्य लोगों ने सुबह 11.30 बजे के आसपास राज्यपाल की अगवानी की। स्वास्थ्य महकमे के प्रधान सचिव जे.राधाकृष्णन जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी अगवानी के वक्त मौजूद थे।

अस्पताल ने नौ दिनोंबाद बीते शुक्रवार शाम को जयललिता की हालत से संबंधित हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा था कि उनकी हालत बेहतर हो रही है। उनका इलाज हालांकि जारी है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

राजभवन ने जारी एक बयान में कहा, “राज्यपाल को इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री पर दवाओं का असर हो रहा है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख